Trending

लोनी कटरा के कान्हीपुर गांव में नाले में मिला 25 वर्षीय युवक का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से मचा हड़कांप बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कान्हीपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के नाले में एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। प्रभात मिश्रा ब्यूरो चीफ

उत्तर प्रदेश → बाराबंकी | 11 Oct 2026

 

बाराबंकी। लोनी कटरा थाना क्षेत्र के कान्हीपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के नाले में एक 25 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ। युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान रितेश रावत (25 वर्ष) पुत्र पुत्तनलाल निवासी ग्राम कान्हीपुर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, रितेश सोमवार दोपहर घर से बिना किसी को बताए निकला था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

इसके बाद युवक के पिता पुत्तनलाल ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार को गांव के नाले में रितेश का शव मिलने की जानकारी से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही लोनी कटरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि मामले में नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से कान्हीपुर गांव में शोक और तरह-तरह की चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।



📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila