➡️ बाराबंकी के लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भीलवल और मोधू का पुरवा मोड़ पर केंद्रीय GST विभाग की बड़ी छापेमारी।
➡️ बड़कऊं ज्वेलर्स और संबंधित किराना होलसेल दुकान पर विभागीय टीम की कार्रवाई, कई घंटों से लगातार जांच जारी।
➡️ सूत्रों के मुताबिक, व्यापारी के भीलवल, मकनपुर समेत करीब आधा दर्जन स्थानों पर गोदाम होने की जानकारी, जहां नॉन-बिलिंग सामान रखे जाने की आशंका।
➡️ प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये के बिना बिल वाले सामान मिलने की बात सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
➡️ GST विभाग की टीम दुकानों और गोदामों में स्टॉक, बिल और दस्तावेजों का मिलान कर रही है।
➡️ सूचना पर लोनीकटरा थाना प्रभारी अभिमन्यु मल्ल मौके पर पहुंचे और केंद्रीय GST विभाग व संबंधित व्यापारी से जानकारी ली।
➡️ थाना प्रभारी के अनुसार, केंद्रीय GST विभाग की कार्रवाई की जानकारी मिली थी। मौके पर जांच के दौरान किसी ने कोई समस्या नहीं बताई।
➡️ छापेमारी की कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है। समाचार लिखे जाने तक विभागीय जांच जारी थी।
#Barabanki #GSTRaid #GSTDepartment #BarabankiNews #LoniKatra #BreakingNews @DM_Barabanki