बाराबंकी। जनपद बाराबंकी के थाना लोनीकटरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए त्रिलोकपुर मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक अभिमन्यु मल्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना लोनीकटरा में दर्ज मुकदमा संख्या 335/2026, धारा 3(5), 115(2), 352, 351(3) एवं 103(1) बीएनएस से संबंधित चार अभियुक्तों पवन रैदास पुत्र स्वर्गीय सालिकराम, रेखा पत्नी मनोज रैदास, ऊषा पत्नी पवन रैदास तथा सरजू देई पत्नी सालिकराम, निवासी ग्राम त्रिलोकपुर मजरे गौरवा उस्मानपुर, थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने 7 नवंबर 2026 को सुबह करीब 7:40 बजे हाथीपुरवा मजरे कबूलपुर पावरहाउस क्षेत्र से आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को थाना लोनीकटरा लाया गया, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल विजय गुप्ता, महिला कांस्टेबल अंजनी राजपूत एवं महिला कांस्टेबल आरती देवी शामिल रहीं।
लोनीकटरा पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश।