दीपावली से पहले बाराबंकी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ जांच अभियान तेज कर दिया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान
टीम ने मिठाई, खोया, पनीर और रिफाइंड तेल समेत कुल 11 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए।
फतेहपुर, कुर्सी, रामनगर, जहांगीराबाद और सफेदाबाद
सहित कई इलाकों में मिठाई की दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
वहीं, देवा मेले में जांच के दौरान 20 किलो दूषित खजला और 5 किलो रंगीन चेरी नष्ट कराई गई। इसके अलावा सिरौलीगौसपुर के रानी कटरा स्थित एक किराना दुकान से करीब 5 हजार रुपये कीमत की 25 किलो एक्सपायर्ड नमकीन भी नष्ट कराई गई।
खाद्य सुरक्षा विभाग ने दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, खाद्य सामग्री ढककर बेचने और दुकानों पर लाइसेंस व रेट लिस्ट प्रदर्शित करने के निर्देश दिए हैं।
दीपावली के त्योहार को देखते हुए विभाग की इस
कार्रवाई का उद्देश्य लोगों तक सुरक्षित और शुद्ध खाद्य
सामग्री पहुंचाना है।