किराए की कार लेकर करते थे लूट दो किन्नर सहित तीन गिरफ्तारI

उत्तर प्रदेशलखनऊ | 05-05-2026

बिजनौर: किराए की कार लेकर करते थे लूट, दो किन्नर सहित तीन गिरफ्तार 

एक मंगलसूत्र, दो कान की बाली व घटना में इस्तेमाल कार बरामद 

लखनऊ। राजधानी पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का राजफाश किया है, जो कार में सवार होकर किन्नर गैंग महिलाओं को डरा-धमकाकर लूटपाट कर रहे थे। बीते चार अप्रैल 2026 को इस गिरोह ने बिजनौर थाना क्षेत्र में मार्निंग वॉक के दौरान झपट्टा मारकर मंगलसूत्र व कान की बाली छीनकर भाग निकले थे। मंगलवार को बिजनौर पुलिस ने दो किन्नर सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से लूट के जेवरात व घटना में इस्तेमाल वैगनआर कार बरामद हुई है।
बिजनौर थाना क्षेत्र की रहने वाली कीतहरीरी ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि चार अप्रैल की सुबह टहलने के लिए निकलीं थीं कि इसी दौरान कार सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर मंगलसूत्र व कान की बाली छीन कर भाग निकले।
इस सूचना पर पुलिस पीड़ित महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर आसपास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाला।
पुलिस की टीमें सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों की तलाश में जुटी थी कि मंगलवार को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अलीनगर खुर्द अंडरपास के पास एक वैगनआर कार में तीन संदिग्ध लोग मौजूद हैं जो किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। इस सूचना पर इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रशांत सिंह, उपनिरीक्षक तेजवीर सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक गजय सिंह, महिला कांस्टेबल पूजा, कांस्टेबल दिनेश चौरसिया व कांस्टेबल संजय कुमार मौके पर पहुंचे और घेरेबंदी कर कार सहित तीन लोगों को धरदबोचा।
इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम के मुताबिक गहनता से जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि इस गिरोह में शामिल दो आरोपित किन्नर हैं जो शादी-ब्याह का झांसा देकर लूटपाट कर भाग निकलते थे।
इंस्पेक्टर का कहना है पकड़े गए तीनों आरोपितों ने पूछताछ में अपना नाम कृष्णानगर क्षेत्र के एलडीए कॉलोनी अपोलो गेट नंबर पांच निवासी अजय रावत उर्फ रानी किन्नर, कानपुर जिले के चकेरी निवासी आकाश गुप्ता उर्फ कमोलिका उर्फ कम्मो व रामनगर सआदतगंज लखनऊ निवासी रफीक अहमद बताया जो किन्नर के साथ में रहकर लूटपाट करता था। इस गिरोह में शामिल उन्नाव निवासी अन्नू फरार है। पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इंस्पेक्टर का कहना है कि पकड़े गए तीनों आरोपितों ने बताया कि इनका एक संगठित गिरोह है जो सुनसान स्थानों पर मौका मिलते ही मार्निंग वॉक पर निकलीं महिलाओं के गले से चेन या फिर अन्य जेवरात लूट कर भाग निकलते हैं। यह भी बताया कि गिरोह के सभी सदस्य महिला के घर में शादी होने की बात करते हुए डरा-धमकाकर गहने लूटकर लेते थे। इंस्पेक्टर बिजनौर कपिल गौतम ने बताया कि आरोपित किन्नर हैं जो इसका फायदा उठाते हुए ओला बुक करके अलग-अलग जगहों पर महिलाओं से पैसा मांगते थे न मिलने पर नंगा नाच करने पर अमादा हो जाते। तभी महिलाओं को डरा-धमकाकर उनके जेवरात लूट कर भाग निकलने की बात स्वीकार किया है।

सत्येन्द्र कुमार 
ब्यूरो चीफ लखनऊ 
सत्यशिला हिन्दी समाचार पत्र

📰 Related News

© Satya Shila . All Rights Reserved. Designed by Satya Shila